ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान,अपने अंत की ओर बढ़ रही कांग्रेस पार्टी

📷 Jyotiraditya Scindia
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के खिलाफ काफी हमलावर हो रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी नपर निशाना साधते हुए कहा कि वो वायनाड के अलावा रायबरेली से चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं, भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी फिर से चुनाव हारने की वजह से अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अपने अंत की ओर बढ़ रही है और दीमक की तरह खुद को समाप्त कर रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा,"कांग्रेस वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है और कोई भी उसके साथ नहीं रहना चाहता। कई सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। जब सिंधिया से पूछा गया कि कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सत्ता में वापस लौटी तो संविधान में बदलाव करेगी। इस मुद्दे पर सिंधिया ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाली पार्टी अब संविधान का पाठ पढ़ा रही है' ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा, मानव संसाधन के मामले में दिवालिया हो गई है। और कोई भी कांग्रेस के साथ नहीं रहना चाहता और पार्टी में किसी के लिए कोई मान-सम्मान नहीं है। गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और इस वक्त वो कांग्रेस पर करारा प्रहार कर एमपी कांग्रेस के नेताओं सहित केन्द्रीय नेताओं पर भी वो जमकर निशाना साध रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कम मतदान से टेंशन में भाजपा,राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने देर रात तक की बैठक,पन्ना प्रभारियों को सक्रिय करने के दिए निर्देश
23 कमजोर कड़ियों को सुलझाने में जुटी बीजेपी,बूथ और शक्ति केन्द्र लिखेंगे जीत की पटकथा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025
मोहन सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट किया दोगुना,प्रतिभाओं को उभारने का होगा काम
12/5/2025