कैलाश विजयवर्गीय एक तरफ,पूरा भाजपा संगठन एक तरफ

मध्य प्रदेश भाजपा ने गाहे- बगाहे 60 संगठनात्मक जिलों की सूची जारी कर दी लेकिन इंदौर नगर और ग्रामीण की सूची जारी करने में भाजपा संगठन के पसीने छूट रहे हैं। इंदौर नगर और ग्रामीण के लिए भाजपा में कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। एक के बाद एक नाम सुझाए जा रहे और उन पर विचार भी चल रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व जो नाम फायनल करता है उसे कैलाश विजयवर्गीय कैंसिल कर देते हैं और जिसे कैलाश विजयवर्गीय चाहते हैं उसे प्रदेश नेतृत्व नकार देता है। इसी उधेड़बुन के बीच मंगलवार को फिर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,अजय जामवाल सहित कुछ अन्य नेता बैठे। माना जा रहा है कि दो जिलों को लेकर एमपी बीजेपी संगठन काफी मशक्कत कर रहा है। लेकिन नतीजा शिफर ही निकलता है। जिस प्रकार से भाजपा के संगठन पर नेता भारी पड़ रहे हैं उस प्रकार से अभी तक एमपी बीजेपी के संगठन की दशा देखने को नहीं मिली थी। हांलाकि कुछ चुनिंदा नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद माना जा रहा है कि अब इंदौर नगर और ग्रामीण का फैसला जल्द हो जाएगा। संगठन पूरे मामले में डैमेज कंट्रोल करने की कवायद में जुटा हुआ है। संगठन अपने नामों पर मुहर लगा कर यह भी बताना चाहता है कि यहां नेतासाही नहीं चलेगी संगठन जो कहेगा वही सर्वमान्य होगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा के जिला अध्यक्षों की बढ़ेंगी 'मुस्किलें' संगठन एप से रखी जाएगी नजर
जापान दौरा एमपी के विकास को देगा पंख,कई कंपनियों के एमपी में निवेश करने की बढ़ी संभावना
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024