कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से दूरी और संगठन से नजदीकी उसी रास्ते पर चल रहे विजय शाह

कैलाश विजयवर्गीय और सीएम मोहन यादव के बीच चल रही अदावत अब किसी से छुपी नहीं है। कैबिनेट बैठकों में वो अक्सर नदारत ही पाए जाते हैं। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी कैलाश विजयवर्गीय मौजूद नहीं थे। लेकिन गुरुवार को बीजेपी के सहयोग सेल में पहुंचने का समय न होते हुए भी कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश कार्यालय पहुंचे। हालांकि वो महज दस मिनट में ही खानापूर्ति करके निकल गए लेकिन संठन द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का उन्होंने पूरी तरह से पालन किया। गौरतलब है कि भाजपा संगठन की तरफ से सहयोग सेल का आयोजन किया जाता है जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना मंत्रियों को बैठना होता है और सभी मंत्रियों को महीने में एक बार सहयोग सेल में बैठने का नंबर आता है। यह पहला मौका नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय ने सरकार से ज्यादा संगठन को तबज्जो दी है। कैबिनेट बैठक के दौरान कैलाश विजयवर्गीय से कई बार सीएम के फैसलों का भी विरोध करते रहे हैं। कुछ इसी प्रकार के हाल मंत्री विजय शाह के साथ भी देखने को मिल रहा है। विजय शाह भी अब सरकार से ज्यादा संगठन को ही महत्व देते नजर आते हैं। मतलब साफ है कि इन नेताओं ने भविष्य की लाइन अभी से तय करना शुरु कर दिया है। जिस प्रकार से इन नेताओं की सरकार से अदालत चल रही है उससे यह तो साफ है कि अब इन नेताओं का सरकार में भविष्य संकट में है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भोपाल में अधूरी दिल्ली में पूरी हुई निगम-मंडलों की बात भोज के बहाने सभी सांसदों से हुई रायशुमारी
डबरा में बने विश्व के पहले नवग्रह शक्तिपीठ में 10 फरवरी को विशाल कलश यात्रा से शुरु होगा धार्मिक आयोजन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024