Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मप्र भाजपा ने एक दिन में बनाए दस लाख से अधिक सदस्य,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में चल रहा सदस्यता अभियान

Sep 22, 2024 2 min read
मप्र भाजपा ने एक दिन में बनाए दस लाख से अधिक सदस्य,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में चल रहा सदस्यता अभियान
ADVERTISEMENT
Font Size:

तीन सितंबर से चल रहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान हर दिन नए कीर्तिमान रच रहा है| मप्र भाजपा की तरफ से डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन जिस हिसाब से सदस्यता अभियान गति पकड़ रहा है उसके हिसाब से लग रहा है कि भाजपा इस बार दो करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का रिकार्ड दर्ज करेगी| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद सदस्यता अभियान में लगातार ब्यस्त हैं| और यही कारण है कि जब पार्टी का मुखिया सदस्यता अभियान में खुद मेहनत कर रहा है तो पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भी वहीं से प्रेरणा मिल रही है| 22 सितंबर को एक दिन में भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड दर्ज किया है जिसके तहत भाजपा ने एक दिन में दस लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का कीर्तिमान रच दिया है| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार 7.50 लाख फार्म भरे गए हैं दस लाख मिस कॉल आए हैं| इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मप्र भाजपा की टीम को बधाई दी है| भाजपा युवा मोर्चा ने भी बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम किया है| गौरतलब है कि दो दिन युवाओं को भाजपा से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया गया था| ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार मप्र में अब तक 72 लाख से ऊपर सदस्यता अभियान का आंकड़ा पार हो चुका है जिसमें 67 लाख लोगों के फार्म भरे जा चुके हैं| यह आंकड़े आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मप्र भाजपा सदस्यता अभियान के मामले में इस बार रिकार्ड दर्ज करेगी| तीन सितंबर से शुरु हुआ भाजपा के पहले फेज का सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक चलेगा उसके बाद पांच दिन समीक्षा के लिए रखे गए हैं| दूसरा फेज एक अक्टूबर से शुरु होगा जो 15 दिन तक चलना है| इस दौरान भाजपा उन लोगों को पार्टी से जोडेगी तो भाजपा से नहीं जुड़े हैं|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मप्र भाजपा ने एक दिन में बनाए दस लाख से अधिक सदस्य,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में चल रहा सदस्यता अभियान | मुखबिर MP