एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को मिली जीवन रेखा,राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी फिलहाल नहीं हुआ फैसला

भारतीय जनता पार्टी में जिस वक्त राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर सियासत उबाल मार रही थी ठीक उसी वक्त पहलगाव में हुई आतंकी घटना ने भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यकाल को फिलहाल कुछ और समय के लिए बढ़ा दिया गया। क्योंकि पहलगाव में जिस प्रकार से आतंकियों ने 26 निर्दोशों गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया उससे देश के हर नागरिक में आक्रोश है। इस वक्त लोग राजनीति की नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तान की बात कर रहे हैं। हर ब्यक्ति की जुवां पर एक ही सवाल है कि भारत का पाकिस्तान के खिलाफ क्या ऐक्शन होगा। देश की जनता का ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को फिलहाल रोक रखा है जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकार 23 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। लोगों को उम्मीद थी कि अब भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। लेकिन उसी दौरान पहलगाव में हुए आतंकी हमले ने सभी प्रकार की राजनीति कर ब्रेक लगा दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल टलने के कारण प्रदेश अध्यक्ष को भी जीवन रेखा मिल गई है। अब तो भाजपा में कोई प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर किसी प्रकार की बात भी नहीं कर रहा है। भाजपा कार्यालय में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। कार्यकर्ताओं के मन और मस्तिष्क में निराशा ने अपना डेरा जमा रखा है। सभी मोर्चे वैंटीलेटर में जा चुके हैं। और उन मोर्चों के पदाधिकारी 'कोमा' में चले गए हैं किसी के समझ में ही नहीं आ रहा है कि अब भाजपा में क्या होने वाला है। जिस कार्यालय में जाते ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी जाते ही पूछते थे कि अध्यक्ष का फैसला कब हो रहा है उसी कार्यालय में अब उन्ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अध्यक्ष की बात करो तो वो चिढ़ने लगते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मिठास में बढ़ती गड़वाहट के चलते संगठन की राह पकड़ने की कोशिश में जुटे डिप्टी सीएम
सत्ता और संगठन के बीच समन्वय नहीं होने से भाजपा में फूट रहे विद्रोह के स्वर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024