सर्मथन मूल्य पर धान खरीदी में एमपी बना रहा रिकार्ड,एक लाख 51 हजार 595 मीट्रिक टन धान की अब तक हुई खरीदी

मध्यप्रदेश धान के मामले में लगातार रिकार्ड दर्ज कर रहा है। अभी तक न्यूनतम समर्थन में 9 हजार 554 किसानों से 1 लाख 51 हजार 595 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1245 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। धान की खरीदी जिला सिवनी में 1262, सिंगरौली 7270, सतना 22016, मैहर 6230, रीवा 24790, मऊगंज 6355, सीधी 5318, सागर 498, कटनी 19071, पन्ना 2317, डिंडोरी 69, दमोह 1453, मंडला 12109, छिंदवाड़ा 118, नरसिंहपुर 3486, जबलपुर 585, बालाघाट 14029, नर्मदापुरम 5750, बैतूल 3344, रायसेन 600, सीहोर 989, विदिशा 30, उमरिया 647, अनूपपुर 5286 और जिला शहडोल में 7971 मीट्रिक टन की जा चुकी है। धान खरीदी पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि लगातार खरीदी जारी है। किसानों की सुविधा को देखते हुए केन्द्रों में सभी प्रकार की सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?13,14 दिसंबर को भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों की जारी होगी सूची,12 दिसंबर को पर्यवेक्षक सौपेंगे अपनी रिपोर्ट
'गीता जयंती' पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड,5 हजार से अधिक आचार्य करेंगे 'कर्म योग' का सस्वर पाठ
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024