Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

13,14 दिसंबर को भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों की जारी होगी सूची,12 दिसंबर को पर्यवेक्षक सौपेंगे अपनी रिपोर्ट

Dec 10, 2024 1 min read
13,14 दिसंबर को भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों की जारी होगी सूची,12 दिसंबर को पर्यवेक्षक सौपेंगे अपनी रिपोर्ट
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है| चुनाव निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर रखा है| सोमवार से मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी शुरु हो चुकी है और यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी| 12 दिसंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी एक नाम तय कर प्रदेश संगठन को रिपोर्ट सौंपेंगे| जिसके बाद 13,14 दिसंबर को नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी| तीन नामों का पैनल वरिष्ठ नेताओं,सांसद और विधायकों से जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मांगे थे| इस रायशुमारी में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को भाजपा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है| उनसे रिपोर्ट मिलने के बाद ही निर्वाचन अधिकारी रिपोर्ट तैयार करेंगे| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार कई मंडलों में क्षेत्रीय नेताओं की गुटबाजी के कारण विवाद जैसी स्थिति बन सकती है| यहां अगर सहमति नहीं बनी तो वहां चुनाव को होल्ड कर दिया जाएगा|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT