Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

केन्द्र से एक लाख 41 हजार करोड़ रुपये लेने दिल्ली जाएंगे एमपी मंत्री और अधिकारी,विभिन्न मदों का मिलना है पैसा

Oct 6, 2024 2 min read
केन्द्र से एक लाख 41 हजार करोड़ रुपये लेने दिल्ली जाएंगे एमपी मंत्री और अधिकारी,विभिन्न मदों का मिलना है पैसा
ADVERTISEMENT
Font Size:

प्रदेश की मोहन सरकार मप्र को आर्थिक दृष्टि से लगातार मजबूत करने का प्रयास कर रही है| यही कारण है कि केन्द्र से मप्र को मिलने वाली विभिन्न मदों की राशि को लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विभागीय मंत्री और संबंधित अधिकारी दिल्ली जाएं और वहां के अलग-अलग विभागों से मप्र को मिलने वाली राशि को लेकर लगातार प्रयास करें| केन्द्र से राशि मिले तो प्रदेश के विकास को और तेज गति मिल पाए| हांलाकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद समय-समय पर दिल्ली दौरे पर जाते हैं और अलग-अलग विभागों से मंत्रियों से प्रदेश को मिलने वाली राशि को लेकर चर्चा करते हैं| लेकिन इन मुलाकातों को मुख्यमंत्री और आगे बढ़ाने के लिए अब अधिकारियों को भी शामिल कर रहे हैं| मुख्यमंत्री ने मप्र सरकार के मंत्रियों और उन विभागों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो दिल्ली में लगातार संपर्क स्थापित करें और वहां से राशि लेकर एमपी आएं| गौरतलब है कि मप्र को 2024-25 में केन्द्र सरकार से एक लाख 41 हजार करोड़ रुपये मिलने हैं| 95वे हजार 753 करोड़ वर्ष भर में केन्द्रीय करों के हिस्से से मिलने हैं| जबकि, 44 हजार 891 करोड़ रुपये केन्द्रीय सहायता अनुदान रहेगा| विशेष केन्द्रीय सहायता योजना में भी 10 हजार 910 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे गए थे| इनमे से 4,318 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है| अधोसंरचना विकास के लिए प्रदेश को 10,500 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
केन्द्र से एक लाख 41 हजार करोड़ रुपये लेने दिल्ली जाएंगे एमपी मंत्री और अधिकारी,विभिन्न मदों का मिलना है पैसा | मुखबिर MP