आदिवासियों के लिए सबसे 'असुरक्षित' बना मध्य प्रदेश NCRB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश आदिवासियों के लिए देश का सबसे असुरक्षित राज्य बनकर बन गया है। यह खुलासा NCRB 2024 के आंकड़ों में हुआ है। देश भर में आदिवासियों के खिलाफ दर्ज कुल मामलों में अकेले 31.75% मामले मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों के बाद यह लगातार दूसरा साल है जब राज्य इस सूची में पहले स्थान पर है। हत्या के मामलों में भी मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत (13%) को पीछे छोड़ते हुए 24% की वृद्धि दर्ज की है।आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा के मामले में भी मध्य प्रदेश सबसे पीछे है। 2024 में राज्य में आदिवासी महिलाओं से रेप के 358 मामले दर्ज हुए, जो पूरे भारत का 28% है। इसके अलावा, POCSO के तहत आदिवासी बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले भी 132 से बढ़कर 137 हो गए हैं। अपहरण और जबरन शादी के लिए मजबूर करने के मामलों में भी MP और गुजरात के साथ मिला जुला राज्य है। गौरतलब है कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों के हित में सैकड़ों योजना चला रही है। इतना ही नहीं आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार से संबंधित मामले कम करने के लिए सरकार ने कई कानून भी लागू किए हैं लेकिन इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रदेश आदिवासी सुरक्षा के मामले में सबसे पीछे है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?लाख कोशिशों के बाद भी नाकाम साबित हो रहे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी वरिष्ठों को एक मंच पर लाने में अब तक रहे नाकाम
कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के चुनावी 'दक्षता' की लेगी परीक्षा पंचायत चुनाव में प्रत्यक्ष तरीके से करेगी समर्थन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024