कुपोषण के विरुद्ध युद्ध में मध्यप्रदेश मिशन मोड पर सक्रिय,कुपोषण के मामलों में बड़ी गिरावट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कुपोषण के विरुद्ध युद्ध में मध्यप्रदेश मिशन मोड पर सक्रिय है। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप मध्यप्रदेश में कुपोषण के आंकड़ों में बड़ी गिरावट आई है। कुल कुपोषण के स्तर में गिरावट वाले राज्यों में मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में कम वजन वाले बच्चों के आंकड़ों में 45 फीसदी, दुबलापन के आंकड़ों में 45.9 फीसदी, गंभीर दुबलापन में 48.7 फीसदी एवं ठिगनापन में 28.7 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है और यह उपलब्धि कुपोषण के विरुद्ध प्रदेश की जीत का शंखनाद है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?रीवा के त्योंथर में करोड़ों के विकास कार्यों का सीएम यादव करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
सीएम के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे सांसद जनार्दन मिश्रा,विधायक सिद्धार्थ तिवारी विवाद की वजह आई सामने
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
ढाई लाख संविदाकर्मियों को नहीं होगा ज्यादा लाभ,मिलेगी वेतन सुरक्षा
23/8/2023
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024