Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

रीवा के त्योंथर में करोड़ों के विकास कार्यों का सीएम यादव करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

Sep 16, 2024 2 min read
रीवा के त्योंथर में करोड़ों के विकास कार्यों का सीएम यादव करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव समारोह में 33.68 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें केन्द्रीय जेल रीवा में 12 बैरक लागत 12 करोड़ एक लाख 50 हजार रुपए, उप जेल त्योंथर में बैरक निर्माण 93 लाख 80 हजार रुपए और  नगर परिषद चाकघाट में दो करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री चाकघाट नगर परिषद में ही तीन करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से अमृत-2 योजना से बन रही नलजल योजना तथा टमस नदी के किनारे 7 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण की 5 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इनमें देवगांव से पुरवा 3.48 करोड़, रीवा-सेमरिया रोड से बम्हौरी 43 लाख, रीवा-सिरमौर रोड से गरगन टोला 52 लाख, रीवा-मनकहरी रोड से हरिहरपुर 29 लाख एवं दुआरी मोड़ से सच्चा नगर होते हुए रेलवे स्टेशन तक 88 लाख रुपए का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा चौखण्डी कुठिला मार्ग में निर्मित एक करोड़ 79 लाख की लागत के पुल तथा बेदगवां से डोढिया मार्ग में निर्मित दो करोड़ 73 लाख की लागत के पुल का लोकार्पण करेंगे। समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की चार करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित 13 गौशालाओं का भी लोकार्पण होगा

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
रीवा के त्योंथर में करोड़ों के विकास कार्यों का सीएम यादव करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन | मुखबिर MP