Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

लव जिहाद का गढ़ बना मध्य प्रदेश,आधी आवादी को किया जा रहा टारगेट सरकार हो रही नाकाम

Aug 6, 2025 2 min read
लव जिहाद का गढ़ बना मध्य प्रदेश,आधी आवादी को किया जा रहा टारगेट सरकार हो रही नाकाम
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े महानगरों में इंदौर में 55 तो भोपाल में 33 लव जिहाद के प्रकरण दर्ज हैं। प्रदेश भर में 73 किशोरियां लव जिहाद की शिकार हो चुकी हैं। मामले की जानकारी देते हुए सीएम यादव ने सदन को बताया कि 2020 से लेकर अब तक प्रदेश में लव जिहाद के 283 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें से 18 वर्ष से कम उम्र की 73 किशोरियां लव जिहाद की शिकार हुई हैं। 173 प्रकरण न्यायालयों में लंबित हैं। जबकि प्रदेश में लव जिहाद के प्रकरण रोकने के लिए धार्मिक स्वातंत्रता अधिनियम 2021 में लागू किया गया था। प्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं रोकने के लिए चार मई 2025 को राज्य स्तरीय विशेष जांच दल एसआइटी का भी गठन किया गया है उसके बाद भी प्रदेश में लव जिहाद के प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बात करें तो प्रतिदिन प्रदेश की 20 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। और 33 महिलाओं के अपहरण हो रहे हैं। इस साल जनवरी से जून 2025 तक दुष्कर्म के तीन हजार 742 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। इनमें अनुसूचित जाति की महिलाएं 905,जनजाति 1143,पिछड़ा वर्ग की 1228 और सामान्य वर्ग की 446 महिलाएं थीं। इस दौरान 120 सामूहिक दुष्कर्म के मामले भी दर्ज हुए हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
लव जिहाद का गढ़ बना मध्य प्रदेश,आधी आवादी को किया जा रहा टारगेट सरकार हो रही नाकाम | मुखबिर MP