मंत्री नागर सिंह चौहान का बयान कार्यकर्ता सरकार और संगठन से संतुष्ट हैं इसलिए नहीं आते प्रदेश कार्यालय

मप्र भाजपा के कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए प्रदेश कार्यालय में सहयोग सेल का आयोजन किया गया है। लेकिन महीने भर बीतने के बाद सहयोग सेल का रिस्पांस ठीक नहीं मिलने से प्रदेश कार्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर इस सहयोग सेल में कार्यकर्ता क्यों नहीं आ रहे हैं। मंत्री तो नियमित रुप से दो घंटे बैठ रहे हैं लेकिन आठ से दास कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके पीछे कार्यकर्ताओं के विश्वास को देखा जा रहा है। कुछ पदाधिकारियों का यह मानना है कि कार्यकर्ता यह सोच कर प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे कि प्रदेश कार्यालय में जाकर मंत्री को आवेदन तो दे देंगे लेकिन क्या उनकी डिमांड पूरी होगी। यही सब सोच कर दूर- दराज के जिलों में रहने वाले कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे हैं। वहीं इस मामले में मंत्री नागर सिंह चौहान का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ता सरकार और संगठन से संतुष्ट हैं। कार्यकर्ताओं का काम क्षेत्र में ही हो जाता है लिहाजा उन्हें प्रदेश कार्यालय तक आने की जरुरत ही नहीं है। नागर सिंह चौहान कहते हैं कि संगठन में भी काम ठीक चल रहा है जिसके कारण कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय नहीं आते। राम राज जैसी स्थिति है। पार्टी का हर कार्यकर्ता खुश है। सरकार और संगठन दोनों जगहों पर सभी के काम त्वरित गति के साथ हो रहे हैं ऐसी स्थिति में किसी को कार्यालय आने की जरुरत ही नहीं पड़ती है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी मे सरकार और संगठन को चला रहा तीसरा व्यक्ति फैसलों के लिए नहीं स्वतंत्रता
आदिवासी बाहुल क्षेत्र में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज का हुआ भूमिपूजन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024