Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

आदिवासी बाहुल क्षेत्र में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज का हुआ भूमिपूजन

Dec 23, 2025 2 min read
आदिवासी बाहुल क्षेत्र में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज का हुआ भूमिपूजन
ADVERTISEMENT
Font Size:

प्रदेश के दो जनजातीय बाहुल्य जिलों में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में मेडिकल कालेज का भूमिपूजन किया गया है। प्रदेश के अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति तक सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगतप्रकाश नड्डा का प्रदेशवासियों की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया है। यह पीपीपी मोड (जन-निजी भागीदारी) पर बनने वाला देश का पहला मेडिकल कॉलेज होगा। इस पहल की शुरुआत मध्यप्रदेश की धरती से हो रही है। राज्य सरकार पीपीपी माडल में जहां पर मेडिकल कालेज खोलने जा रही है वो आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं जहां पर गरीब वर्ग के आदिवासी रहते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि धार में मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन देश के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मध्यप्रदेश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश को एक नेतृत्व दिया है। राज्य में नवाचारी सोच और जन सहभागिता के साथ देश में पीपीपी मोड के आधार पर पहला मेडिकल कॉलेज शुरू किया जा रहा है। मध्यप्रदेश ने इस मामले में देश का नेतृत्व किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृ्त्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
आदिवासी बाहुल क्षेत्र में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज का हुआ भूमिपूजन | मुखबिर MP