मंत्री ही होंगे निगम-मंडलों के अध्यक्ष,मोहन कैबिनेट में बड़ा फैसला,17 सितंबर से दो अक्टूबर तक होगा स्वच्छता पखवाड़ा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा फैसला करते हुए सभी निगम-मंडलों का अध्यक्ष मंत्रियों को ही नियुक्त किया है और यह आदेश आज से ही लागू माना जाएगा। अभी प्रमुख सचिव अध्यक्ष का काम कर रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को सोयाबीन का सही दाम दिलाने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार को सोयाबीन की एमएसपी 4800 रुपए करने का प्रस्ताव भेजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने पर भी कैबिनेट में चर्चा की गई है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जनभागीदारी से जन चेतना जागृत करने के लिए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अभियान चलेगा। सभी प्रभारी मंत्री 17 सितम्बर को प्रभार के जिलों में सफाई अभियान में शामिल होंगे। स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता इसकी थीम रखी गई है। इस दौरान मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पंचायत और वार्ड स्तर पर अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। मानव श्रृंखला, महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, सफाई कर्मियों के बच्चों के स्वास्थ्य, पढ़ाई और स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर गांव और शहर में कुछ स्थान हमेशा गंदे रहते हैं। ऐसे स्थानों को ब्लैक स्पाट के रूप में चिन्हित किया गया है। इसलिए गांवों और शहरों में हमेशा गंदे रहने वाले स्थान चिन्हित किए जाएंगे। इसके बाद उसे साफ रखने के लिए कहा जाएगा। एमपी के तेंदूपत्ता का उपयोग एमपी में ही करने के लिए कैबिनेट बैठक में विचार किया गया। बीड़ी उद्योग को फिर से बढ़ावा देने के लिए सरकार सहमत है। इसके पहले सागर में बीड़ी उद्योग सबसे अधिक था। एमपी का तेंदूपत्ता पश्चिम बंगाल जाता है, इस तेंदूपत्ता को एमपी में ही उपयोग करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा के विकास मॉडल पर कांग्रेस का बेरोगारी कार्ड,हर घर में चस्पा करेंगे ग्रेजुएट बेरोजगार
मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति,विजय यादव बनाए गए सूचना आयुक्त
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025