भाजपा के विकास मॉडल पर कांग्रेस का बेरोगारी कार्ड,हर घर में चस्पा करेंगे ग्रेजुएट बेरोजगार

भारतीय जनता पार्टी ने विकास को अपना मॉडल बनाया है और उसी को आधार बना कर भाजपा लगातार चुनाव लड़ती है। लेकिन अब कांग्रेस भाजपा को करारा जवाब देने की तैयारी कर रही है। अब तक राजधानी की सड़क में विरोध प्रदर्शन करने वाली मप्र कांग्रेस कमेटी गांव-गांव उपस्थिति दर्ज करने की योजना तैयार कर रही है। कांग्रेस की यह उपस्थिति भी मजेदार और काफी ठोस होने वाली है। दरअसल कांग्रेस पार्टी एक रणनीति तैयार कर रही है जिसके तहत कांग्रेस के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और वहां पर वो पता करेंगे कि इस गर में कितने युवा हैं जो ग्रेजुएशन करने के बाद बेरोजगार हैं। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता उसी घर के बाहर वाली दीवार पर लिखेंगे कि इस घर में ग्रेजुएट बेरोजगार है। इस प्रकार कांग्रेस पार्टी बेरोजगारों का सही डेटा भी जुटाएगी और प्रदेश की मोहन सरकार के उन दावों की पोल भी खोलेगी जिसके तहत वो शासकीय और निजी सेक्टरों में बड़ी संख्या में नौकरी देने का दावा करते हैं। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि पार्टी का संख्याबल बढ़ाने से क्या होगा हर घर में ग्रेजुएट बेरोजगार बैठा है उसे कोई रोजगार नहीं मिल रहा और भाजपा इवेंट करनै में जुटी है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?विंध्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर होगा रीवा एयरपोर्ट
मंत्री ही होंगे निगम-मंडलों के अध्यक्ष,मोहन कैबिनेट में बड़ा फैसला,17 सितंबर से दो अक्टूबर तक होगा स्वच्छता पखवाड़ा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025