विंध्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर होगा रीवा एयरपोर्ट

रीवा को एयपोर्ट के रुप में बड़ी सौगात मिली है। इस मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विंध्य क्षेत्र के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। रीवा एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा संचालन लाइसेंस प्रदान किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रीवा एयरपोर्ट को आधिकारिक रूप से यात्री और मालवाहक उड़ानों के संचालन की अनुमति प्राप्त हो गयी है।
विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, साथ ही मध्यप्रदेश के आर्थिक विस्तार और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस लाइसेंस के साथ, रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को भी एक नई दिशा मिलेगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?स्पेशल 100 योजना से बदल रही विद्यार्थियों की जिंदगी,व्यावसायिक संस्थानों में मिल रहा एडमीशन
भाजपा के विकास मॉडल पर कांग्रेस का बेरोगारी कार्ड,हर घर में चस्पा करेंगे ग्रेजुएट बेरोजगार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024