स्पेशल 100 योजना से बदल रही विद्यार्थियों की जिंदगी,व्यावसायिक संस्थानों में मिल रहा एडमीशन

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित व्यवसायिक पाठयक्रम संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सुपर-100 योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से पिछले वर्ष 600 विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया गया।प्रशिक्षण देने की व्यवस्था इंदौर में शासकीय मल्हाराश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर और शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में की गई है। इंदौर में कक्षा 11वीं में गणित संकाय में 51, जीवन विज्ञान संकाय में 51, क्लेट संकाय में 50 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिलाया गया। इसी विद्यालय में कक्षा 12वीं में गणित संकाय में 48, जीव विज्ञान संकाय में 49, क्लेट में 47 इस प्रकार 296 विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु कोचिंग दिलाई गई। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में कक्षा 11वीं में गणित संकाय 51, जीव विज्ञान संकाय में 51 और क्लेट में 50 विद्यार्थियों को कोचिंग दिलाई गई। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में गणित संकाय 51, जीव विज्ञान संकाय में 51 एवं क्लेट संकाय में 50 इस प्रकार 304 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दिलाई गई। पिछले वर्ष जेईई मेन्स में 27, जेईई एडवांस में 5, नीट में 38 तथा सीए फाउंडेशन में 22 विद्यार्थी इस प्रकार 92 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?संविदा कर्मियों के सब्र का इम्तिहान ले रही प्रदेश की मोहन सरकार,खुद को ठगा सा महसूस कर रहे प्रदेश के संविदा कर्मी,बड़े आंदोलन की हो रही तैयारी
विंध्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर होगा रीवा एयरपोर्ट
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024