गांव-गांव बैलगाड़ी से घूमेंगे मोहन सरकार के मंत्री और लगाएंगे चौपाल बताएंगे सरकार की योजना

मप्र भाजपा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में चौपालें, बैलगाड़ी—ट्रैक्टर रैलियां निकालने जा रही है। दरअसल भाजपा 'वीबी जी राम जी' ( VB-G-RAM-G ) को लेकर देशभर में विपक्ष की तरफ से हो रहे—हल्ला के बीच अब सरकार और भाजपा इसे मिशन—26 के जैसे देख रही है। योजना की खासियतों और लाभों को बताने के लिए प्रत्येक जिले में मंत्री—नेता जमीन पर उतरने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में अब बीजेपी के मंत्री, दिग्गज नेता न सिर्फ चौपाल लगाएंगे, बल्कि किसानों को साधने के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर रैलियों के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। इस अभियान का मुख्य फोकस 'वीबी जी राम जी' योजना पर रहेगा। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार प्रदेश की मोहन सरकार ने ग्रामीण विकास और रोजगार के मोर्चे पर एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) के स्थान पर लाए गए नए कानून 'विकसित भारत गरीबी मुक्त रोजगार एवं आजीविका मिशन, ग्रामीण' (VB-G-RAM-G) को लेकर बीजेपी अब जनता के बीच जाने की तैयारी में है। दो दिन पहले इसको लेकर सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मीडिया से रूबरू हुए थे। इसके बाद से मंत्रियों को जिलेवार दौरा कार्यक्रम दिया गया है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि 'वीबी जी राम जी' योजना में अब लोगों को मनरेगा में 100 दिन के बजाय अब 125 दिन काम की गारंटी रहेगी। मजदूरी प्राप्त करने के लिए लोगों को अब 15 दिन का इंतजार नहीं करना होगा, भुगतान हर हफ्ते होगा। वहीं GPS, मोबाइल मॉनिटरिंग और आधार आधारित ट्रैकिंग से काम में पारदर्शिता आएगी। मंत्री—नेता यह भी बताएंगे कि योजना में अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के श्रमिकों को रोजगार के अतिरिक्त अवसर दिए जाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दूषित पानी से अपनी राजनीति चमकाने इंदौर आ रहे राहुल गांधी छिंदवाड़ा में हुई मासूमों की मौत पर टाइगर सफारी का ले रहे थे मजा
विंध्य में भाजपा ने डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल की जगह दूसरे ब्राह्मण नेता को किया तैयार अगले चुनाव से दिखेगी दूसरे नेता की ताकत
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024