प्रयागराज के कुंभ से ज्यादा मोनालिसा के‘आंखों’की चर्चा, महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेच बनी सनसनी,सेल्फी के लिए लग रही लाइन

प्रयागराज में महाकुंभ मेला जारी है इस बीच मीडिया खूबसूरत महिलाओं को ढूढ़ने में ब्यस्त है| हर्षा रिछारिया के बाद अब मीडिया में एक नई सनसनी बन कर सामने आई हैं इंदौर की ‘मोनालिसा’जो प्रयागराज में रुद्राक्ष की माला बेचने के लिए गई हुई है| इस युवती की आंखों को देख लोग पागल हो रहे हैं| प्रयागराज में जो भी माता गंगा की डुबकी लगाने जाता है वो इस युवती को देख बर्बस ही रुक जाता है जिसको रुद्राक्ष की माला नहीं भी लेनी है वो बहाने से उसके पास रुद्राक्ष की माला के दाम पूछता है कोई खरीदता है कोई नहीं खरीदता अंत में वो उसके साथ सेल्फी जरुर लेता है| हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि मोनालिसा रातोंरात सोशल मीडिया में सनसनी बन गई हैं| आज हर जगह लोग सोशल मीडिया में इंदौर की रहने वाली मोनालिसा को सर्च करता नजर आ रहा है| सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को 17 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं| सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोनालिसा ने कहा कि, वो इंदौर की रहने वाली हैं और ऐसे ही मालाएं बेचकर अपनी गुजर बसर करती हैं| दिलचस्प ये है कि सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंडिंग हो जाने के बाद अब कई लोग सिर्फ तस्वीर खिंचवाने के मकसद से उनके पीछे-पीछे जाते हैं| मोनालिसा ने बताया कि 'वो यहां साधू संतों को मालाएं बेचने आई हैं| उसके हाथ में कई सारी रंगबिरंगी मालाएं होती हैं वो देश में जितनी धार्मिक नगरी हैं, जहां भी धार्मिक समागम होता है वो मालाएं बेचने पहुंचती है'|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?345 प्रदेश परिषद के सदस्य चुनेंगे भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष,कवायद हुई शुरु
डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी,केजरीवाल के अभेद्य किले को ढहाने का मिला जिम्मा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024