Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

लाड़ली बहनों के खाते में 50 हजार करोड़ से अधिक की राशि अब तक अंतरित जहरीला सिरप दूषित पानी और गोकशी मामले में सरकार चुप

Jan 16, 2026 2 min read
लाड़ली बहनों के खाते में 50 हजार करोड़ से अधिक की राशि अब तक  अंतरित जहरीला सिरप दूषित पानी और गोकशी मामले में सरकार चुप
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र सरकार की तरफ से हर महीने लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुप में अंतरित किए जा रहे हैं। जनवरी 2026 तक लाड़ली बहनों के खातों में 50 हजार करोड़ की राशि राज्य सरकार की तरफ से ट्रांसफर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव माखन नगर (बाबई) में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि वितरण के साथ विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह को संबोधित किया इसी दौरान सीएम ने यह जानकारी दी। प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का अंतरण किया गया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि रोजगारपरक उद्योग में काम करने पर बहनों को 5 हजार रुपए देने में भी सरकार मदद करेगी। बहनों को संपत्ति की रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में दूषित जल के कारण हुई घटना के बाद हमारी सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने इतने बड़े सम्मेलन में जब दूषित पानी का राग छेड़ा तो उन्होंने सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों को सजा देने का उल्लेख किया लेकिन संबंधित विभाग के मंत्री पर क्या कार्रवाई की उसका कोई जिक्र ही नहीं किया। इसके अलावा भोपाल के गोकशी कांड को लेकर भी सरकार चुप रही। जिस प्रदेश के मुखिया यादव समाज से आते हैं उस प्रदेश की राजधानी में बेखौफ गायों की हत्या हो रही है। टनों में गोमांस निर्यात किया जा रहा है और सीएम उतने बड़े मुद्दे पर कोई बात नहीं करते हैं। दो साल के विकास की बात होती है लेकिन यह नहीं बताया जाता कि इसी दो साल में छिंदवाड़ा सिरप कांड हुआ इंदौर में दूषित पानी कांड हुआ जिसमें कई निर्दोषों को अपनी जान गंवानी पड़ी और अब बेजुवान गायों की हत्या पर राज्य सरकार चुप है उसकी बात सरकार नहीं करती।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
लाड़ली बहनों के खाते में 50 हजार करोड़ से अधिक की राशि अब तक अंतरित जहरीला सिरप दूषित पानी और गोकशी मामले में सरकार चुप | मुखबिर MP