Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अगले सप्ताह शिवप्रकाश लेंगे बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक वहीं पर निगम-मंडलों की नियुक्ति होगी फायनल

Jan 17, 2026 2 min read
अगले सप्ताह शिवप्रकाश लेंगे बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक वहीं पर निगम-मंडलों की नियुक्ति होगी फायनल
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा संगठन और सरकार के लिए निगम-मंडलों की नियुक्ति टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा ने अब राजनीतिक नियुक्तियों में बदलाव किया है। पार्टी पहले कई किस्तों में राजनीतिक नियुक्तियां करना चाहती थी लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद सभी दर्जा प्राप्त मंत्रियों की सूची एक साथ निकाली जाएगी। इससे पहले पार्टी की तैयारी थी कि प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण और क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण जैसे विंध्य,बुंदेलखंड,महाकोशल विकास प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की नियुक्ति पहली किस्त में हो। सूची को अंतिम रुप दिया जा चुका था। इस बीच मुंबई और महाराष्ट्र की नगर सरकारों के चुनाव आ जाने के कारण केन्द्रीय नेतृत्व से समय नहीं मिल पाया। अब संभावना है कि अगले सप्ताह बड़े नेताओं की बैठक में इसे अंतिम रुप दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 के बाद से ही निगम-मंडलों की राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर संगठन पर दबाव है। पहले तो लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियां करने की योजना थी लेकिन पहले भाजपा के संगठन के चुनाव फिर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में विलंब के कारण मामला टलता रहा। बिहार चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का मामला आगे बढ़ा लेकिन फिर भी कोई निर्णय नहीं हो पाया। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार दावोस से सीएम के लौटने के बाद अगले सप्ताह राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ प्रदेश नेतृत्व की बैठक होनी है। इसके बाद राजनीतिक नियुक्तियों को अंतिम रुप दिया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि करीब 35 नेताओं की सूची में स्थान मिलेगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले इसकी घोषणा हो सकती है। इसमें कुछ पूर्व विधायकों को भी शामिल करने की संभावना है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
अगले सप्ताह शिवप्रकाश लेंगे बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक वहीं पर निगम-मंडलों की नियुक्ति होगी फायनल | मुखबिर MP