न मेरी न तेरी एक-एक सीट पर भाजाप और कांग्रेस की दिख रही रणनीति,विजयपुर चुनाव में डिफेंसिव मूड में दिख रही दोनों पार्टियां

मप्र में दो विधानसभा बुंधनी और विजयपुर में उप चुनाव हो रहे हैं लेकिन चर्चा विजयपुर की हो रही है| बुंधनी को कांग्रेस खुद हार मान कर बैठी है औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं| लेकिन विजयपुर में समीकरण अलग हैं यहां से रामनिवास रावत की हालत पतली लग रही है| जिस प्रकार से कांग्रेस ने ओबीसी के मुकाबले आदिवासी कार्ड खेला है वो भाजपा पर भारी पड़ रहा है| हांलाकि इस हार जीत से भाजपा के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष को संजीवनी जरुर मिल जाएगी| कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का तो यहां तक मानना है कि भाजपा खुद नहीं चाहती कि विजयपुर में जीत मिले| क्योंकि भाजपा के कुछ नेताओं का भविष्य दांव पर लग जाएगा| ज्योतिरादित्य सिंधिया तो बिल्कुल ही नहीं चाहते कि विजयपुर भाजपा जीत क्योंकि उस जीत से उनके वर्चश्व में एक मामूली सा फर्क आएगा| कांग्रेस के नेता विजयपुर में पूरी शिद्दत से लगे हैं उन्हे जीत की उम्मीद दिख रही है| हांलाकि भारतीय जनता पार्टी ने अब अपनी ताकत विजयपुर में झोंक दी है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुंधनी में एक दिन समय दिया तो वहीं विजयपुर में वो लगातार दो दिन से टिके हैं और संगठन के लोगों को लगातार चुनाव प्रचार में सक्रिय कर रहे हैं| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता चुनाव में पूरी तरह से इंट्रेस्ट नहीं ले रहे हैं क्योंकि वो पार्टी के लिए सालों से काम कर रहे हैं और अगर रामनिवास रावत चुनाव जीतते हैं तो सिर्फ यही चार साल नहीं बल्कि अगले पांच साल और रामनिवास रावत का उस सीट पर कब्जा हो जाएगा| यही कारण है कि अब कार्यकर्ताओं को पार्टी की निष्ठा बताई जा रही है| कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय किया जा रहा है कि रामनिवास रावत को जिताने में सभी लोग मेहनत करें| भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लगातार दौरे के कारण अब भाजपा के कार्यकर्ताओं की आलस टूट रही है और वो धीरे-धीरे अपने वरिष्ठ नेताओं की नजर में उपस्थिति दर्ज करने के लिए चुनाव प्रचार में उतरने लगे हैं| हांलाकि भितरखाने में चर्चा यह भी है कि भाजपा और कांग्रेस ने आपस में एक-एक सीटों का समझौता कर लिया है| न मेरी न तेरी एक-एक सीट हमारी तुम्हारी के फॉर्मूले पर दोनों पार्टियां जाती हुई दिख रही हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?नौ नवंबर को लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री डालेंगे राशि,जानें कितनी आएगी राशि
भाजपा और कांग्रेस एक ही तवे पर सेंक रही सियासी रोटियां,कहां गया नर्सिंग घोटाला,कांग्रेस ने क्यों भुला दिया घोटाले को,कुछ तो गड़बड़ है अब कोई नहीं करता नर्सिंग घोटाले की बात
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024