अगले हफ्ते दतिया उपचुनाव और राज्यसभा की तीन सीटों पर बज सकता है चुनावी बिगुल जारी हो सकती है अधिसूचना

मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह राज्यसभा और दतिया विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव के साथ दतिया सीट पर भी उपचुनाव होगा।
किनका कार्यकाल हो रहा खत्म?
आयोग के मुखबिरों के अनुसार पूरी तैयारी के साथ 26 मई के बाद अधिसूचना जारी होने की संभावना है। राज्यसभा में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, BJP के सुमेर सोलंकी और जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है।
दतिया सीट पर उपचुनाव की तैयारी
दतिया सीट से विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद यहां उपचुनाव होना है। उपचुनाव की अधिसूचना राज्यसभा चुनाव के साथ ही जारी होने की उम्मीद है। BJP-कांग्रेस दोनों ही दल तैयारियों में जुट गए हैं।
दतिया सीट का कराया जा रहा सर्वे
मुखबिरों से मिली सूचना के अनुसार दतिया सीट पर भाजपा से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने भी अपने बेटे के साथ राहुल गांधी से मुलाकात कर टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। कांग्रेस ने 25 मई से होने वाली ट्रेनिंग में प्रभारियों को शामिल होने के लिए बुलाया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी ने ली बैठक कहा संगठन की बची हुई नियुक्तियां तत्काल करें
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के लिए नहीं बन पा रही आम राय वरिष्ठ बन रहे रोड़ा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

एक IAS के कहने पर सीएम मोहन यादव ने कटवा दिया पूर्व गृह मंत्री का टिकट पढ़िए पूरी खबर मुखबिर पर
12/7/2026
'झूठ बोलने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कोई रिकॉर्ड बनेगा तो वो दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के नाम होगा'
9/9/2023
दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा की सीएम हाउस में बैठक गंभीर विषयों पर हुई चर्चा
11/7/2026