बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी ने ली बैठक कहा संगठन की बची हुई नियुक्तियां तत्काल करें

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बड़ी बैठक लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह कर रहे थे। इस बैठक में संभाग प्रभारी,मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों को शामिल किया गया था। बैठक में अधिकतर पदाधिकारी वर्चुअली जुड़े थे जिन्हें एक-एक करके प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने संगठनात्मक नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी संगठनात्मक नियुक्तियां होनी हैं उन्हें तत्काल पूरा करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जिनकी भी नियुक्ति करें वो साफ स्वच्छ छवि और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता हों जिससे आने वाले चुनावों में वो पार्टी के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर पाएं। बैठक के दौरान पर्यावरण दिवस और योग दिवस की तैयारियां करने के लिए भी निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के अलावा अभी मोर्चों और प्रकोष्ठों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां होनी बांकी हैं। और उन नियुक्तियों में काफी समय लग रहा है जिसके कारण प्रदेश अध्यक्ष को बैठक कर नियुक्तियों को तत्काल करने के लिए निर्देश देना पड़ा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिला नया काम 31 मई को किसानों के साथ बैठकर 'मन की बात' सुनेंगे BJP नेता-कार्यकर्ता
अगले हफ्ते दतिया उपचुनाव और राज्यसभा की तीन सीटों पर बज सकता है चुनावी बिगुल जारी हो सकती है अधिसूचना
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024