Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिला नया काम 31 मई को किसानों के साथ बैठकर 'मन की बात' सुनेंगे BJP नेता-कार्यकर्ता

May 20, 2026 2 min read
बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिला नया काम 31 मई को किसानों के साथ बैठकर 'मन की बात' सुनेंगे BJP नेता-कार्यकर्ता
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्यप्रदेश में 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को BJP कार्यकर्ता किसानों के साथ बैठकर सुनेंगे। राज्य सरकार वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है। इसी के तहत भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENT

CM से लेकर विधायक तक की ड्यूटी तय  
किसान मोर्चा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर समस्त मंत्री और विधायकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। बूथ स्तर पर किसानों को एकत्र कर 'मन की बात' कार्यक्रम का बड़ा आयोजन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय ने सभी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, संभाग और जिला प्रभारियों को परिपत्र जारी कर कहा है कि 31 मई को वे बूथ स्तर पर किसानों के साथ बैठकर कार्यक्रम सुनें।

ADVERTISEMENT

महिला किसानों का हो सकता है जिक्र  
केंद्रीय नेतृत्व से मिले संकेतों के बाद MP भाजपा किसान मोर्चा तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम में महिला किसानों के संघर्ष, सफलता और उपलब्धियों को लेकर बात कर सकते हैं। साथ ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे 'कृषक कल्याण वर्ष' का भी उल्लेख कर सकते हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT