Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह सीएम के समर्थन में क्या आए कांग्रेस ने तो उन्हें 'स्लीपर' सेल ही घोषित कर दिया

Jul 1, 2026 2 min read
दिग्विजय सिंह सीएम के समर्थन में क्या आए कांग्रेस ने तो उन्हें 'स्लीपर' सेल ही घोषित कर दिया
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों एक अलग ही ट्रैक पर चल रही है। सीएम मोहन यादव पर भोपाल से दिल्ली तक जमीन खरीदी का आरोप कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगाया। मामला जैसे ही तूल पकड़ने लगा तो दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कह दिया जीतू पटवारी को जमीन खरीदी मामले के सही तत्थ्यों की जानकारी नहीं है। दिग्विजय सिंह का बयान आते ही कांग्रेस के सारे किए कराए पर पानी फिर गया। अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा था नहीं तो कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने दिग्विजय सिंह को स्लीपर सेल घोषित कर दिया। जो नेता दिग्विजय सिंह के सामने बैठने की हिम्मत नहीं कर पाते थे आज वही नेता दिग्विजय सिंह को स्लीपर सेल कहने से जरा भी गुरेज नहीं करते हैं। वहीं जब स्लीपर सेल जैसे बयान पर मंत्री विश्वास सारंग से सवाल किया गया तो उनके बयान में भी नरमी देखने को मिली। मंत्री सारंग की जुवान पर दिग्विजय सिंह के लिए सम्मान और कांग्रेस नेताओं के लिए नफरत देखने को मिली। आखिर ऐसा होना भी तो लाजमी है। क्योंकि दिग्विजय सिंह के एक बयान से सीएम मोहन यादव पर उठ रही उंगलियां अपने आप ही नीचे की ओर चली गई। अब सवाल इस बात का उठता है कि अकेले दिग्विजय सिंह स्लीपर सेल का काम कर रहे हैं अथवा कांग्रेस में ऐसे नेताओं की संख्या और है। क्योंकि जिस प्रकार से मीनाक्षी नटराजन का मामला आया उस पूरे मामले में कई नेताओं की संदिग्ध बताई जा रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
दिग्विजय सिंह सीएम के समर्थन में क्या आए कांग्रेस ने तो उन्हें 'स्लीपर' सेल ही घोषित कर दिया | मुखबिर MP