Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अब पर्ची से नहीं लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस,170 सीट लेकर बहुमत से बनेगी ‘सरकार’

Jun 20, 2025 2 min read
अब पर्ची से नहीं लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस,170 सीट लेकर बहुमत से बनेगी ‘सरकार’
ADVERTISEMENT
Font Size:

संगठन सृजन अभियान के दौर से गुजर रही मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार बनाने का सपना अभी से देखने लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा करते हुए कहा कि साल 2028 में कांग्रेस पार्टी 170 सीटें लेकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। दरअसल यूथ कांग्रेस के सदस्यता अभियान का आगाज प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया है। इस दौरान उन्होने कहा कि अब पार्टी में पर्ची से अध्यक्ष अथवा कोई सदस्य नहीं बनाए जाएंगे बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी में कोई भी सदस्य बनाए जाएंगे जिसकी शुरुआत यूथ कांग्रेस से की गई है। गौरतलब है कि 21 जुलाई तक यूथ कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए 18 से 35 साल की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि अब पार्टी का नए सिरे से सृजन चल रहा है और अच्छे कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया जा रहा है। सारी प्रक्रिया होने के बाद पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी अब मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। कांग्रेस के हर मोर्चे पर जमीन से काम शुरु हो गया है जिससे एक मजबूत पार्टी तैयार हो सके। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से संगठन सृजन अभियान में विवाद की स्थितियां देखने को मिल रही हैं उसका कारण विपक्ष में बैठे भाजपा के विधायक हैं क्योंकि उन्ही की शह पर कांग्रेस में विवाद की स्थितियां बन रही हैं। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगला चुनाव कांग्रेस का होगा और पार्टी 170 सीट लेकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
अब पर्ची से नहीं लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस,170 सीट लेकर बहुमत से बनेगी ‘सरकार’ | मुखबिर MP