कांग्रेस से भाजपा में गए 'बागियों' की होगी घर वापसी,अनुशासन समिति ने की अनुशंसा

संगठन सृजन अभियान के दौर से गुजर रही मप्र कांग्रेस एक तरफ स्लीपर सेलों की लिष्ट तैयार कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस से भाजपा में गए असंतुष्ट नेताओं की घर वापसी की योजना भी तैयार कर रही है। दरअसल कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रदेश के हर जिलों में भ्रमण कर जिला अध्यक के लिए रायशुमारी कर रहे हैं। जहां कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी कमी देखने को मिल रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी का संयोजक बनाया गया था। इस दौरान उन्होने कांग्रेस में इतनी तोड़ फोड़ की जिससे पूरी कांग्रेस में सुनामी सी आ गई। प्रदेश भर में करीब पांच लाख कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए और उन्हे उम्मीद थी कि भाजपा में उन्हे पद और सम्मान दोनों मिलेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाजपा में सम्मान और पद न मिलने के बाद अब कई नेता कांग्रेस में घर वापसी के लिए जुगाड़ बना रहे हैं। वहीं मजबूत कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही कांग्रेस कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लाने पर विचार कर रही है। ऐसे नेताओं की वापसी के लिए प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने की अनुशंसा कर दी है। अब मामले को राजनीतिक मामलों की समिति के पास भेजा गया है। अब इस कमेटी की अनुशंसा के बाद असंतुष्ट नेताओं की घर वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा। लेकिन इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की राय पार्टी से अलग है। उन्होने साफ शब्दों में कहा है कि जो नेता पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं। और चुनाव के समय पार्टी से जिन्होने विद्रोह किया है ऐसे नेताओं को पार्टी में नहीं लिया जाना चाहिए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अब पर्ची से नहीं लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस,170 सीट लेकर बहुमत से बनेगी ‘सरकार’
एससी और एसटी के बूथों में चाय पर चर्चा करेंगे सांसद-विधायक,बूथों में फिर सक्रिय होगी भाजपा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025