अब कांग्रेस के ‘कैंसर’ का इलाज करेंगे हरीश चौधरी,केन्द्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी बदला,गुटबाजी रोकना हरीश के लिए होगा चुनौती

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रही गुटबाजी का आलम यह है कि अब पार्टी ने प्रदेश प्रभारी को ही बदल दिया है| दरअसल भवर जितेन्द्र सिंह को कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया था जिसके बाद उन्होने कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने का पूरा प्रयास किया लेकिन वो कांग्रेस की गुटबाजी रोकने में नाकाम रहे| लिहाजा केन्द्रीय नेतृत्व ने जितेन्द्र सिंह की जगह अब हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त कर दिया है| गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी एक कैंसर की तरह है जिसे रोकना काफी मुस्किल है और यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुटबाजी रोकने के लिए और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए जन चौपाल आयोजित करने की रणीनीति तैयार की है| दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी उस वक्त और पूरे शबाब पर आ गई जब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद केन्द्रीय नेतृत्व ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था| पटवारी से सीनियर कई नेता पार्टी में बैठे रहे और केन्द्रीय नेतृत्व ने उनकी घोषणा कर पार्टी के नेताओं को चौंका दिया| पार्टी की वही गुटबाजी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिली जब जीतू पटवारी अकेले प्रदेश भर में चुनाव करते नजर आए और उनका साथ देने के लिए कोई भी सीनियर नेता सामने खड़ा नहीं हुआ| जितेन्द्र सिंह ने भी गुटबाजी को खत्म करने का पूरा प्रयास किया लगातार प्रदेश के अलग-अलग नेताओं के साथ बैठक की लेकिन नतीजा सिफर ही रहा| यही कारण है कि कांग्रेस ने जब अन्य राज्यों के प्रभारियों में बदलाव किया तो मध्य प्रदेश के प्रभारी को भी बदलते हुई उनकी जगह हरीश चौधरी को नियुक्त किया है| अब देखना यह दिलचश्प होगा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में कैंसर की तरह फैली गुटबाजी को हरीश चौधरी कैसे दूर कर पाएंगे|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अब मिनी 'मय' खाने खोलेगी सरकार,बीयर वाइन और रेडी ड्रिंक रहेगी उपलब्ध
जीत की हैट्रिक लगाने वाले अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अध्यक्षीय कार्यकाल का पांच साल पूरा किया
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024