अब देश के अन्य राज्यों में शिव,विष्णु और मोहन दिखाएंगे दम,कहेंगे अबकी बार 400...

📷 Shivraj ON Mohan Yadav
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव समाप्त हो गया है लेकिन वरिष्ठ नेताओं का काम अभी बांकी है लिहाजा अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश (यूपी) और दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम मोहन यादव यूपी के महोबा चरखारी में जनसभा करेंगे। वहीं, पश्चिम दिल्ली में रोड शो करेंगे। सीएम दोपहर दो बजे भोपाल से खजुराहो रवाना होंगे। यहां से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जिला महोबा की चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी गांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.25 बजे मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश से दिल्ली रवाना होंगे। शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचकर पश्चिम दिल्ली लोकसभा के मेन मटियाला रोड पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे रोड शो करेंगे।
'शिव और विष्णु' भी दिखाएंगे दूसरे राज्यों में दम
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। चौहान भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में शाम 5 बजे महिला सम्मेलन और शाम 7 बजे दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चौहान रात 9 बजे नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। शिवराज जनसभा के अलावा दिल्ली में महिला सम्मेलन और दलित सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ यूपी के हमीरपुर में प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मतदान खत्म अब मंत्रियों के क्षेत्र में कम हुए मतदान का होगा आंकलन,रडार पर आए और तीन मंत्री,मेहनत नहीं आई काम
सुरेश पचौरी जल्द बनेंगे राज्यपाल,बीजेपी की लिष्ट में सबसे पहला नाम
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

लोकसभा चुनाव में एमपी का वोटिंग प्रतिशत गिरने से सात मंत्रियों का जाना तय,चार जून के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल में बदलाव
14/5/2024
सुरेश पचौरी जल्द बनेंगे राज्यपाल,बीजेपी की लिष्ट में सबसे पहला नाम
14/5/2024
कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025