दूसरी पत्नी बनने से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने युवती का गला काट कर की हत्या

शादीशुदा युवक ने एक युवती की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने युवक की दूसरी पत्नी बनने से इनकार कर दिया था। मामला औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप के प्रेम नगर का है। जहां सीहोर जिले के भैरवपुर निवासी मनोज अहिरवार ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती का गला कटर से रेत दिया, जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार आरोपी युवक शादीशुदा था और आज दिन वो युवती के घर पर जबरन घुस कर उस पर दूसरी पत्नी बनने का दबाव डाला करता था। लेकिन आरोपी युवक ने गुरुवार को सारी हदें ही पार कर दी। जब वो दोपहर करीब ढाई बजे युवती के घर अचानक आ धमका। जिस वक्त आरोपी घर आया उस वक्त घर पर सिर्फ़ युवती और उसकी मां घर पर थे। मां बेटी को घर पर अकेला देख कर आरोपी ने काफी देर तक दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन उसकी लाख कोशिशों के बाद भी जब युवती नहीं मानी तो आरोपी मनोज ने कटर निकालकर युवती के गले पर वार कर दिया जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई वहीं वारदात के दौरान बीच बचाव के लिए आई युवती की मां भी घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भोपाल की ओर भाग निकला। पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को 'हाशिए से नेतृत्व तक' लाएगी कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने किया संवाद
'जंग लगी तलवारों' को भाजपा दे रही धार 'योग्यता' नहीं रहा पैमाना मौन रहने वाले नेता सरकार और संगठन की बन रहे पहली पसंद
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024