Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

खराब काम करने पर अधिकारियों का होगा 'डिमोशन' अच्छा काम करने पर मिलेंगे 50 हजार इनाम मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का ऐलान

Jan 5, 2026 2 min read
खराब काम करने पर अधिकारियों का होगा 'डिमोशन' अच्छा काम करने पर मिलेंगे 50 हजार इनाम मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का ऐलान
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने समाधान योजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। उर्जा मंत्री ने कहा कि समाधान योजना में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि नहीं प्राप्त होने तथा कार्य में लापरवाही पर अधिकारियों का ट्रांसफर नहीं डिमोशन किया जायेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात समाधान योजना की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में किसानों को हर हाल में 10 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सर्किलवार योजना की प्रगति की समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि समाधान योजना में जो सर्किल सबसे अच्छी उपलब्धि अर्जित करेगा, उसके अधीक्षण यंत्री को 50 हजार रूपये का इनाम दिया जायेगा। कंपनी क्षेत्रार्न्तगत प्रथम सर्किल को 25 हजार रूपये और सर्वश्रेष्ठ सहायक यंत्री को 11 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। संबंधित के गोपनीय चरित्रावली में भी इसकी इंट्री की जायेगी। समाधान योजना में अभी तक 578 करोड़ 22 लाख रूपये जमा हुए हैं। बिजली उपभोक्ताओं के 264 करोड़ 17 लाख रूपये के सरचार्ज माफ किये गए हैं। सर्वाधिक 382 करोड़ 72 लाख रूपये मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में जमा हुए हैं। योजना का प्रथम चरण 31 जानकारी तक चलेगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
खराब काम करने पर अधिकारियों का होगा 'डिमोशन' अच्छा काम करने पर मिलेंगे 50 हजार इनाम मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का ऐलान | मुखबिर MP