निर्मला सप्रे ही बता सकती हैं वो भाजपा में हैं य कांग्रेस में,बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी उठाया सवाल

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से भाजपा में आई बीना विधायक निर्मला सप्रे आखिर किस पार्टी में हैं इस बात को लेकर लगातार सस्पेंस बरकरार है| विधानसभा में निर्मला सप्रे ने जो हलफनामा पेस किया है उसमें उन्होने कहा है कि वो कांग्रेस की ही सदस्य हैं उनके भाजपा में शामिल होने का कांग्रेस के पास कोई सबूत नहीं है| निर्मला सप्रे के इस हलफनामे के बाद अब प्रदेश की सियासत गर्मा गई है| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी निर्मला सप्रे से सवाल किया है| बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि निर्मला सप्रे भाजपा में हैं य कांग्रेस में इस बात का जवाब खुद निर्मला सप्रे ही दे सकती हैं| बीजेपी अध्यक्ष ने इस बात का जरुर खुलासा किया कि निर्मला सप्रे ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है| प्रदेश अध्यक्ष के कहने का मतलब साफ है कि निर्मला सप्रे अभी भाजपा की सदस्य नहीं हैं लिहाजा वो अभी तक कांग्रेस की ही सदस्य हैं| गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला सप्रे ने भारतीय जनता पार्टी का मंच साझा किया था यहां तक कि उन्होने भाजपा के उम्मीदवार के लिए ही चुनाव प्रचार भी किया था| फिलहाल निर्मला स्प्रे का मामला अब विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के पास है और उनकी विधायक का फैसला अब विधानसभा अध्यक्ष को ही करना है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?घरों के टीवी को कंप्यूटर में बदल देगा 'जियो क्लाउड पीसी'
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिया महाराष्ट्र जीत का मंत्र,सद्भावना बैठकें कर बना रहे जीत की रणनीति
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024