मोहन सरकार की हर योजना का मूल्यांकन कराएंगे पीएम मोदी,चार अक्टूबर से पांच दिन तक एमपी में रहेगी केन्द्रीय टीम

केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु भारत सरकार, मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गठित राष्ट्रीय निगरानी दल मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर 4 अक्टूबर को भोपाल आएगा। यह दल मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के मैदानी स्तर पर अमल का आकलन एवं मूल्यांकन करेगा। साथ ही शासकीय योजनाओं के विषय में पशुपालकों तथा हितग्राहियों के सुझाव एकत्रित करेगा और योजना क्रियान्वयन के मापदंडों, गुणवत्ता और परिणाम को मापेगा। डॉ. ई. रमेश कुमार, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय दल द्वारा प्रमुख रूप से राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM), राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM), राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) , पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) का मूल्यांकन किया जायेगा। दल में डॉ. अजय के. गहलोत, सेवानिवृत्त कुलपति, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, डॉ. रिषिपाल सिंह, सेवानिवृत्त डायरेक्टर, नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल, डॉ. आंगन निरूला, सेवानिवृत्त जनरल मेनेजर. ओ.एन.जी.सी., डॉ. प्रदीप सारस्वत, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक, पशुपालन विभाग, जगत हजारिका, एडवाइजर सांख्यिकी एवं व्ही.पी. सिंह, सहायक संचालक, सांख्यिकी शामिल हैं
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मप्र के नए प्रशासनिक मुखिया अनुराग जैन ने लिया चार्ज,शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा चुनौती
नवरात्रि पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला,राज्य की सिविल सेवाओं के लिये समयमान वेतनमान जारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024