मप्र के नए प्रशासनिक मुखिया अनुराग जैन ने लिया चार्ज,शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा चुनौती

मप्र के प्रमुख सचिव अनुराग जैन ने नव रात्रि के पहले दिन चार्ज ले लिया है। अनुराग जैन की खूबी है कि वो शासकीय योजनाओं को जनता तक जल्दी पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। कम बोलने,ठोस बोलने और काम करने पर विश्वास रखते हैं। केन्द्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय बनाने के लिए महारत हासिल है। उनमें कई खूबियां भी हैं वरिष्ठता के कारण उन्ही को प्रमुख सचिव बनाया गया। अनुराग जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा 1989 बैच के अधिकारी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव रहे अनुराग जैन मप्र के 35वें मुख्य सचिव (सीएस) बनाए गए। राज्य और केंद्र के बीच जैन को सीएस बनाने की चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में एमपी कैडर के आइएएस अधिकारियों को दिए रात्रिभोज वाले दिन सबसे पहले छेड़ी थी।सीएम ने तभी जैन से विकसित भारत के लिए मप्र के रोडमैप पर चर्चा की, उसी दिन से जैन का नाम चल रहा था। सीएम और अनुराग जैन छह महीने में 5 बार मिल चुके हैं। केंद्र ने सोमवार को उनकी प्रतिनियुक्ति मप्र को लौटाई और उन्हें राज्य का प्रशासनिक मुखिया बनाया। अनुराग जैन खेल में काफी रुचि रखते हैं टेनिश के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे,नेशनल में 11 मेडल जीते,क्रिकेट में एमपी का प्रतिनिधित्व किया।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस के इंदिरा फेलोशिप अभियान पर भाजपा नेता का पलटवार,कहा महिलाओं का शोषण करती रही है कांग्रेस
मोहन सरकार की हर योजना का मूल्यांकन कराएंगे पीएम मोदी,चार अक्टूबर से पांच दिन तक एमपी में रहेगी केन्द्रीय टीम
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024