कांग्रेस के इंदिरा फेलोशिप अभियान पर भाजपा नेता का पलटवार,कहा महिलाओं का शोषण करती रही है कांग्रेस

भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की सर्वाधिक लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना का मजाक उड़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विरूद्ध एक भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। यह मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मजाक उड़ाना है, राजद्रोह की श्रेणी में आता है जिसे प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान है। पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के खिलाफ पोस्ट किए गए इस वीडियो में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है, वो घोर आपत्तिजनक है। इस तरह की भाषा और शब्दावली प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने और समाज में भ्रम तथा खौफ पैदा करने का प्रयास है। कविता पाटीदार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और प्रदेश का वातावरण खराब करने के हर मामले में कानून अपना काम करेगा तथा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी, जो जानबूझकर इस तरह का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास नारीशक्ति के अपमान, उत्पीड़न और शोषण की घटनाओं से भरा पड़ा है। चाहे तंदूर में जलाई गई नैना साहनी की कहानी हो, अग्निस्नान पर विवश सरला मिश्रा का मामला हो, या फिर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के ही बंगले पर सोनिया भारद्वाज द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना हो, इन सभी में कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा दिखाई देता है। सुश्री पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता आज ’शक्ति अभियान’ का झुनझुना दिखाकर महिलाओं के लिए मीठी-मीठी बातें कर रहे हैं, यही कांग्रेसी उन्हें ‘टंच माल‘ और ‘आइटम‘ कहकर संबोधित करते हैं। क्या महिलाओं के प्रति ऐसी जहरीली सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता महिला नेतृत्व को उभरने देंगे?
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पंचायतों में शुरु होगा 'सबकी योजना सबका विकास' अभियान,सभी पंचायतें तैयार करेंगी विकास का प्रजेंटेशन
मप्र के नए प्रशासनिक मुखिया अनुराग जैन ने लिया चार्ज,शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा चुनौती
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024