Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

CM हाउस घेरने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज वाटर कैनन का भी इस्तेमाल

May 30, 2026 2 min read
CM हाउस घेरने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज वाटर कैनन का भी इस्तेमाल
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल में शनिवार को एक बड़े सियासी घटनाक्रम में बड़ा बवाल हो गया। मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया लेकिन कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का ज्यादा असर नहीं हुआ तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जिसके चलते NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिद्धांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  

ADVERTISEMENT

क्या है पूरा मामला?  
NSUI कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने पहले वाटर कैनन चलाई, फिर हल्का बल प्रयोग भी किया।


रवि परमार को आई गंभीर चोटें  
बल प्रयोग में NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत सिद्धांता हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।  

ADVERTISEMENT

NSUI ने बताया दमनकारी कार्रवाई  
NSUI ने पुलिस की कार्रवाई को दमनकारी बताया है। संगठन का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन सरकार आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। NSUI ने घायल कार्यकर्ताओं के इलाज और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।  

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
CM हाउस घेरने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज वाटर कैनन का भी इस्तेमाल | मुखबिर MP