भाजपा नेताओं की दिल्ली दौड़ बड़े बदलाव का दे रही संकेत जून में होंगे अप्रत्याशित फैसले

मध्य प्रदेश भाजपा के नेता पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। कुछ नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए दिल्ली के दौरे कर रहे हैं तो कुछ नेता मध्य प्रदेश की राजनीति में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए लगातार दिल्ली जा रहे हैं। कुछ ऐसे नेता भी हैं जो सिर्फ शिकायत लेकर दिल्ली जा रहे हैं। लेकिन हकीकत तो यह है कि भाजपा में जितने बड़े नेता हैं उतना ही विवाद भी भाजपा में पूरे शबाब पर है। प्रत्येक अंचल में नेताओं का आपसी विवाद परवान चढ़ रहा है जिससे प्रदेश नेतृत्व लगातार परेशान है। स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि भाजपा नेताओं की आपसी लड़ाई भी अब दिल्ली दरबार के लिए समस्या का सबब बन रही है। हाल ही में भाजपा के कुछ नेता एक दूसरे की शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से खरी-खोंटी भी सुननी पड़ी। नेताओं के विवाद का आलम ये है कि प्रदेश कार्यसमिति घोषित नहीं हो पा रही है। जबकि प्रदेश कार्यसमिति की सूची काफी पहले फायनल करने के लिए भेजी जा चुकी है लेकिन नेताओं के आपसी विवाद और अपने समर्थकों को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल कराने की चाह के चलते प्रदेश कार्यसमिति का काम लगातार पिछड़ता जा रहा है। नेताओं के आपसी विवाद के कारण ही अब जून के महीने में कुछ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। खबर है कि सरकार में 20 से 23 जून के बीच विस्तार हो सकता है जिसमें कई मंत्रियों की बिदाई की जा सकती है। वहीं संगठन में कुछ ऐसी नियुक्तियां होने की संभावना बन रही है जो को-आर्डिनेशन का काम करेंगे। मतलब पार्टी के अंदर चल रहे विवाद और आपसी मन मुटाव को खत्म करने के लिए पार्टी में अलग नियुक्तियां होने की संभावना बन रही हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व कुछ ऐसे नेताओं के नाम पर विचार कर रहा है जो सीनियर और बेदाग छवि के नेता हों। गोपाल भार्गव के अलावा लाल सिंह आर्य और कुछ नेताओं की टीम बनाई जा सकती है जो नेताओं के विवाद को खत्म करने और सरकार संगठन का काम निर्वाचन रुप से संचालित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख शॉक्ड हुए गावस्कर-हरभजन कहा- 'ये स्लॉगर नहीं परफेक्ट सिक्स हिटर है'
CM हाउस घेरने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज वाटर कैनन का भी इस्तेमाल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024