हर जिले में उद्योग खोलने की तैयारी,सीएम यादव ने कलेक्टरों को दिया निर्देश,उद्योग के लिए आरक्षित करें जमीन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में ग्वालियर में 28 अगस्त को होने जा रही रीजनल बिजनेस कांक्लेव की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित होंगे, जिसके नोडल अधिकारी जिले के कलेक्टर रहेंगे। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक के साथ ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र में निवेश के लिए कांक्लेव के सत्रों के आयोजन के बारे में चर्चा की। कॉन्क्लेव में लगभग 2500 प्रतिनिधि शामिल होंगे। नीदरलैंड, घाना ,कनाडा, मेक्सिको सहित अन्य देशों के प्रतिभागी भी आएंगे। कॉन्क्लेव के दौरान औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि आवंटन का कार्य भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी के क्षेत्र में संभावनाओं के पूर्ण दोहन के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांक्लेव में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएं। स्थानीय एवं बाहरी निवेशक दोनों का स्वागत करें। स्थानीय उद्योगपतियों की भी समस्याओं को जानकर उन्हें आवश्यक सहयोग करें। सभी कलेक्टर्स अपने जिलों में उपलब्ध ऐसी भूमि की जानकारी रखें जहां उद्योगों की स्थापना हो सकती है। कलेक्टर प्रत्येक जिले में उद्योगपतियों से निरंतर संवाद रखें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रत्येक जिले में लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों सहायता समूह की गतिविधियों के कार्यों को बढ़ाया जाए। हैंडलूम क्षेत्र उद्यानिकी क्षेत्र आदि के संबंध में कार्य हो।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी के सांसद 25,विधायक 15 तो महापौर को 10-10 हजार नए सदस्य जोड़ने का दिया गया टारगेट,लक्ष्य हासिल न कर पाने की स्थिति पद की दावेदारी नहीं कर पाएंगे पदाधिकारी
चार फीसदी मंहगाई भत्ते के लिए लामबंद हो रहे शासकीय कर्मचारी,मोहन सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी,आठ महीने से मंहगाई भत्ते पर नहीं हुआ फैसला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024