बीजेपी के सांसद 25,विधायक 15 तो महापौर को 10-10 हजार नए सदस्य जोड़ने का दिया गया टारगेट,लक्ष्य हासिल न कर पाने की स्थिति पद की दावेदारी नहीं कर पाएंगे पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी एक सितंबर से सदस्यता महा अभियान का आगाज करने जा रही है| सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यसाला का आयोजन किया था| कार्यसाला में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित सीएम यादव,अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सभी मंत्री,विधायक और सांसद के अलावा पार्टी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे| इस सदस्यता अभियान में भारतीय जनता पार्टी समाज हर उस वर्ग को जोड़ना चाहती है जो अभी तक भाजपा से दूर रहा है| खिलाड़ी हों अथवा सामाजिक संगठन सभी को इस बार पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा| सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को टारगेट भी दिया गया है जिसके तहत सांसदों को 25 हजार,विधायकों को 15 हजार और महापौर को दस-दस हजार कार्यकर्ता जोड़ने का टारगेट फिक्स किया गया है| कार्यसाला के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि हर घर में भाजपा के कार्यकर्ता को पहुंचना अनिवार्य होगा और हर- घर को पार्टी के और पीएम मोदी के विजन के बारे में बताना होगा जिससे लोग पार्टी से जुड़ने के लिए मन बना पाएं| इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने यह भी तय किया है कि उन 11 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विशेष फोकस करेगी जहां पर भारतीय जनता पार्टी आजादी के बाद आज तक जीतने में नाकाम रही है| साथ ही उन 27 विधानसभा सीटों पर भाजपा फिर काम करेगी जहां लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी बीजेपी 1.50 करोड़ सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य,100 रुपये में बनाए जाएंगे सदस्य
हर जिले में उद्योग खोलने की तैयारी,सीएम यादव ने कलेक्टरों को दिया निर्देश,उद्योग के लिए आरक्षित करें जमीन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024