एमपी बीजेपी 1.50 करोड़ सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य,100 रुपये में बनाए जाएंगे सदस्य

मप्र भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय बाद सदस्यता अभियान का आगाज करने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने देश भर में दस करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन एमपी बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यसाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मप्र में भाजपा के 1.50 करोड़ सदस्य बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि देखने में लक्ष्य जरुर बड़ा लगता है लेकिन कार्यकर्ता प्लान तैयार कर लें तो लक्ष्य छोटा हो जाएगा। भाजपा की कार्यसाला में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,सीएम डॉ. मोहन यादव,डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला,जगदीश देवड़ा के अलावा सभी मंत्री,विधायक और सांसदों के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने तीन प्रकार से सदस्यता अभियान को संचालित के लिए तीन प्रकार से सदस्य बनाने का निर्णय किया है जिसके तहत मिस्डकाल,QR कोड और जनता के घर सीधे पहुंच कर सदस्य फार्म भरवाया जाएगा। एक सितंबर से शुरु हो रहे इस आभियान में सांसद,विधायक और सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे और सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस सदस्यता अभियान की खूबी यह है कि एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे क्योंकि भाजपा में हर छह साल में सदस्यता का रिन्यूवल होता है लिहाजा पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ता एक बार फिर सदस्यता लेते नजर आएंगे। जिसको सदस्य बनाया जाएगा वो नमो एप पर 100 रुपये डालेगा। सोशल मीडिया पर पूरा फोकस करने के लिए भी कहा गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?वेंटीलेटर पर त्योंथर का सिविल अस्पताल,मरीजों के लिए नहीं स्ट्रेचर की व्यवस्था
बीजेपी के सांसद 25,विधायक 15 तो महापौर को 10-10 हजार नए सदस्य जोड़ने का दिया गया टारगेट,लक्ष्य हासिल न कर पाने की स्थिति पद की दावेदारी नहीं कर पाएंगे पदाधिकारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024