Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अब बैक नहीं फ्रंट फुट से बैटिंग कर रहे अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल चुनाव से पहले नई भाजपा तैयार कर मिशन 28 की करेंगे तैयारी

Mar 6, 2026 2 min read
अब बैक नहीं फ्रंट फुट से बैटिंग कर रहे अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल चुनाव से पहले नई भाजपा तैयार कर मिशन 28 की करेंगे तैयारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

पिछले कुछ समय से संगठनात्मक नियुक्तियों के लिए चर्चा का केन्द्र रही मध्य प्रदेश भाजपा में अब भविष्य की रणनीतियों पर काम शुरु हो गया है। जिन बातों को लेकर पार्टी में विवाद चल रहे थे उन्हें साइड करके अब पार्टी को निर्विवाद रुप से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल काफी अनुभवी नेता हैं और उन्हें मालूम है कि भविष्य की चुनौतियों में कौन सा कार्यकर्ता उनके लिए ट्रंप कार्ड साबित होगा। यही कारण है कि अब प्रदेश अध्यक्ष अपने हिसाब से पार्टी को संचालित कर रहे हैं। अभी तक संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए थे जिन्हें अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मतलब साफ है कि हेमंत खंडेलवाल अब खुल कर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। यहां पर एक और बात ध्यान देने योग्य है जिसके तहत लगातार विवादित बयान देने वाले नेताओं को अब पार्टी धीरे से साइड लाइन कर उनकी जगह दूसरे नेताओं को आगे कर रही है। भाजपा की तरफ से आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण वर्ग को सामान्य प्रशिक्षण वर्ग समझना बेइमानी साबित होगा। क्योंकि यह सिर्फ एक प्रशिक्षण वर्ग नहीं बल्कि पीढ़ी परिवर्तन का संकेत है। जो नेता अब तक पार्टी की मजबूती का आधार मानें जाते थे वहीं नेता अब पार्टी के लिए समस्या का सबब बनते जा रहे हैं। लगातार विवादित बयान देना कुछ नेताओं की हावी बन चुका है। ऐसे नेताओं को अब सरकार और संगठन दोनों से बाहर कर दूसरे नेताओं को मौका देने की योजना तैयार है। हेमंत खंडेलवाल साल 2024 में मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक थे और उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप किया था लिहाजा बीजेपी अध्यक्ष को मालूम है कि कौन सा कार्यकर्ता कौन सी भूमिका में सही बैठेगा और वो उसी हिसाब से एक नई भाजपा का गठन कर रहे हैं। जिस प्रकार से बीजेपी अध्यक्ष अब काम कर रहे हैं उससे साफ है कि अव वो बैक नहीं फ्रंट फुट से बैटिंग करने के मूड में हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT