Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज,थोक में तबादलों की तैयारी,प्रशासनिक कसावट पर जोर

Jun 12, 2024 2 min read
काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज,थोक में तबादलों की तैयारी,प्रशासनिक कसावट पर जोर

📷 CM Meeting

ADVERTISEMENT
Font Size:

प्रदेश की मोहन बरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने की तैयारी में है। मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर पर अधिकारियों की फिर नए सिरे से जमावट की जाएगी। लैकसभा चुनाव निपटने का मुख्यमंत्री इंतजार कर रहे थे अब जल्द ही तबादलों की सूची तैयार की जाएगी। लेकिन इस तबादले में सीएम यादव ने एक क्राइट एरिया तय किया है जिसके तहत किसी भी अधिकारी कर्मचारी के तबादले में उनके छह महीने के कार्यकाल को आधार बनाया जाएगा। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार सीएम यादव अधिकारियों के साथ प्रारंभिक चर्चा भी कर चुके हैं। कलेक्टरों और कमिश्नरों के साथ ही मंत्रालय में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक,पुलिस महानिरीक्षक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के भी तबादले होंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में अपनी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से लेकर जिलों में प्रशासनिक आधार पर कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और कमिश्नर बदले थे। अधिकारियों को काम करने के लिए फ्री-हैंड दिया। तीन माह आचार संहिता में निकल गए और काम थम गए थे। कुछ अधिकारियों की चुनाव के दौरान शिकायतें सामने आई। एक जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ होगा और मानसून के दौरान मैदानी काम भी कम होंगे। इसे देखते हुए मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर पर नए सिरे से जमावट की तैयारी की जा रही है। इसमे उन कलेक्टरों को स्थानांतरित किया जाएगा,जिन्हे तीन वर्ष हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को भी प्रदर्शन के आधार पर बदला जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए तैयारी कर ली है और मुख्यमंत्री के संकेत मिलते ही प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT