शासकीय विभागों में जल्द शुरु होंगी भर्तियां,विभागों से मांगे गए प्रस्ताव,46 हजार पदों पर होंगी बंपर भर्तियां

📷 Mohan Yadav
प्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही शासकीय विभागों में भर्तियां निकालने जा रही है। शासकीय नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं को मोहन सरकार बड़ा मौका देने जा रही है। गौरतलब है कि शिवराज सरकार में एक लाख सरकारी रिक्त पदों पर भारती की प्रक्रिया करने के बाद एक बार फिर प्रदेश में भारतीयों का सिलसिला प्रारंभ होने जा रहा है। स्वास्थ्य,शिक्षा,गृह समेत अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वो रिक्त पदों पर भारती के प्रस्ताव तैयार करें। वित्त विभाग से सहमति लेकर प्राथमिकता के आधार पर भारती के कार्यक्रम निर्धारित करने की योजना तैयार हो रही है। प्रदेश में लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहे विभागीय कार्यों को देखते हुए शिवराज सरकार ने वर्ष 2022 में एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हो चुकी है और कुछ पदों के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके बाद भी जल संसाधन,लोकनिर्माण,,स्वास्थ्य, शिक्षा,समेत अन्य विभागों में बड़ी संख्या में या तो पद रिक्त हैं या फिर नए पदों की आवश्यकता है। जल संसाधन विभाग में तो मुख्य अभियंता,अधीक्षण यंत्री,कार्यपालन यंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। यही स्थिति अन्य निर्माण विभागों की भी है। स्वास्थ सेवाओं का विस्तार तो हो रहा है पर विशेषज्ञों से लेकर तकनीकी श्रेणी के कई पद खाली हैं। इसे देखते हुए कैबिनेट ने 46 हजार से अधिक पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। इसमें 18 हजार पद तीन वर्ष में भरे जाएंगे,इस वर्ष छह हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह जल संसाधन,लोकनिर्माण और शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रस्ताव राज्य लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल को भेजे जाएंगे। उधर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया को सीघ्रता से पूरी करें।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज,थोक में तबादलों की तैयारी,प्रशासनिक कसावट पर जोर
एयर कनेक्टिविटी से जुड़े एमपी के आठ शहर,रीवा के लोग करेंगे हवाई सफर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025