रेस के घोड़े बारात के घोड़े और लंगड़े घोड़े ने डुबोई राहुल गांधी की नैया लिया पुराना बदला दिखाई उनकी 'औकात' रेस से किया बाहर

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जब मध्य प्रदेश दौरे पर आए थे तो उन्होंने एक ऐसा बयान दिया था जिसकी लंबे समय तक चर्चा थी। लेकिन जिस प्रकार से इस मामले ने तूल पकड़ा था तो कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी का वो बयान हजम नहीं हुआ और मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी से बदला लेने की ठान ली। दरअसल राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की तीन घोड़ों से तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि एक रेस का घोड़ा होता है,दूसरा बारात का घोड़ा होता है और इनमें तीसरा घोड़ा लंगड़ा होता है। लिहाजा उस लंगड़े घोड़े को ढूंढ़ कर बाहर करना है तभी से कांग्रेस नेताओं को एक ऐसे मौके की तलाश थी जिसमें वो राहुल गांधी से बदला ले पाएं। और वो मौका उस वक्त आया जब राज्यसभा चुनाव के तारीख की घोषणा हुई और राहुल गांधी ने मीनाक्षी नटराजन के नाम का ऐलान कर दिया। फिर क्या था रेस के घोड़े,बारात के घोड़े और लंगड़ा घोड़ा सब एक ट्रैक पर आ गए सभी घोड़ों ने ऐसी रेस लगाई कि मीनाक्षी नटराजन को ट्रैक से बाहर करके राहुल गांधी को चारों खाने चित्त कर दिया। अब सवाल इस बात का उठता है कि इतनी करारी हार के बाद अब कौन से जानवर की कांग्रेस में इंट्री होगी। अब तक जो रेस के घोड़े बने हुए थे क्या उन्हें पद से बाहर काया जाएगा अथवा किसी अन्य ब्रीड के घोड़े की राहुल गांधी तलाश करेंगे जो विधानसभा और लोकसभा की रेस में कांग्रेस को जीत दिला पाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पटवारी के 'संगठन सृजन' पर बीजेपी की दो अंगुलियां भारी साल भर की मेहनत एक दिन में हुई ध्वस्त
NSUI के उपाध्यक्ष को टांग कर ले गई पुलिस NEET पेपर लीक मामले में कर रहे थे प्रदर्शन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024