NSUI के उपाध्यक्ष को टांग कर ले गई पुलिस NEET पेपर लीक मामले में कर रहे थे प्रदर्शन

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भोपाल दौरे पर आए तो NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने की योजना बनाई साथ में काले झंडे भी दिखाने की योजना तैयार थी। कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शनकारी निकले भी लेकिन उनके प्रदर्शन को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब NSUI के उपाध्यक्ष रवि प्रभार को पुलिस उठा कर ले गई। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि NSUI के उपाध्यक्ष भीष्म पितामह की तरह लेटे नजर आ रहे हैं। लेकिन यह बाणों की सैया नहीं बल्कि पुलिस के कठोर हाथ हैं जो NSUI के उपाध्यक्ष को उठाए हुए हैं। कोशिश अच्छी थी लेकिन पुलिस के आगे कामयाब नहीं हो पाई। गिरफ्तारी के दौरान NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किया गया अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते, तब तक NSUI का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक कांड ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकारमय कर दिया है। ऐसी स्थिति में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार और मंत्री दोनों ही अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?रेस के घोड़े बारात के घोड़े और लंगड़े घोड़े ने डुबोई राहुल गांधी की नैया लिया पुराना बदला दिखाई उनकी 'औकात' रेस से किया बाहर
'इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के हाई-टेक कैमरे' फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के लिए बने मुसीबत का सबब
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024