राहुल गांधी कहेंगे ‘जय भीम’ भाजपा कहेगी ‘जय संविधान’ अब अंबेडकर के भरोसे भाजपा और कांग्रेस की सियासत

दलित वर्ग देश में एक वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल होता रहा है लंबे समय तक कांग्रेस इस वर्ग के वोट की फसल काटती रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कुछ साल पहले इस वर्ग के वोट पर कब्जा जमा लिया और यही कारण है कि केन्द्र सहित देश के कई राज्यों में भाजपा ने सत्ता हासिल करने में कामयावी हासिल की| कांग्रेस को भी देर ही सही लेकिन अब इस बात का अहसास हो गया है कि दलितों को लेकर चले बगैर सत्ता हाथ में नहीं आने वाली है| और कांग्रेस को इस वर्ग के बीच जाने का मौका दिया है केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने| जब उन्होने संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बयान दिया| इस बयान को कांग्रेस खुद के लिए संजीवनी मान कर चल रही है| कांग्रेस पार्टी अब अमित शाह के बयान को ही हथियार मान कर 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा' का आगाज 26 जनवरी को महू से करने जा रही है| 26 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई वरिष्ठ नेता महू पहुंचेंगे और एक जनसभा सभा के बाद यात्रा का आगाज करेंगे| मध्य प्रदेश की धरती से कांग्रेस अभियान चलाने की तैयारी ही कर रही थी कि भाजपा ने भी उसकी काट ढूंढते हुए 11 से 26 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के आयोजन का ऐलान कर दिया है| भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में जितनी बार संविधान के साथ खिलवाड़ किया है उसको अब जनता के सामने लाया जाएगा और प्रदेश की जनता को यह बताया जाएगा कि कांग्रेस किस प्रकार से संविधान के साथ खिलवाड़ करती आई है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष नहीं होंगे रिपीट,महिलाओं को मिलेगा प्रतिनिधित्व
कांग्रेस संगठन ने बढ़ाया अपना कुनवा,35 'इंचार्जों' की हुई नियुक्ति
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने ली बीजेपी की सदस्यता,त्योंथर से लड़ेंगे चुनाव
18/10/2023