राहुल गांधी दुनिया में' भारत को और 'जीतू पटवारी' मप्र को देश में बदनाम करने का काम करते हैंःवीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस और इंटेलीजेंस, गुजरात आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त ऑपरेशन की सफलता से कांग्रेस के नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। अगर मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं को पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन की भनक लग जाती तो नशे के कारोबारियों के खिलाफ भोपाल में इतनी बड़ी कार्रवाई संभव नहीं हो पाती। जिस तरह राहुल गांधी दुनिया में भारत को बदनाम करने का कार्य करते हैं, उसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्यप्रदेश को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस झूठ और छल-कपट की राजनीति करके मध्यप्रदेश पुलिस, इंटेलीजेंस के अधिकारियों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है। क्या इंटेलीजेंस जीतू पटवारी से पूछकर काम करेगी? मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ फोटो में दिख रहे आरोपी का भाजपा से कोई संबंध नहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा कह रहे हैं कि राजनीति, सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति के साथ कोई भी फोटो खिंचवा सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस आरटीआई सेल का अध्यक्ष तुषार गोयल 5 हजार 600 करोड़ की ड्रग्स मामले का मास्टरमाइंड है। उसकी फोटो हरियाणा कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के सांसद बेटे दीपेन्द्र हुड्डा के सार्वजनिक हुई है। क्या जीतू पटवारी दिल्ली मामले में कांग्रेस का अलग स्टैंड और मध्यप्रदेश में अलग स्टैंड है। कांग्रेस के इसी दोगले चरित्र की वजह से जनता उसे पूरी तरह से नकार चुकी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करने के साथ देश विरोधी ताकतों से मिलते हैं। राहुल गांधी से मिलने वाली इन्हाल उमर कौन है, यह देश विरोधी लोग हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यासीन मलिक से मिलते रहे हैं। दोनों की एक साथ फोटो है। यासीन महिक वही है, जो देशभक्त भारतीय सैनिकों को मारने में शामिल था। मैं जीतू पटवारी और कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि इन्हाल उमर, यासीन मलिक और 5 हजार 600 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ाए कांग्रेस आरटीआई सेल के अध्यक्ष तुषार गोयल को लेकर क्या कहेंगे। झूठ की राजनीति करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की आदत बन चुकी है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मप्र में जल्द शुरु होगी 'राशन आपके द्वार' योजना,अभी 89 गांव में चल रहा पायलट प्रोजेक्ट,घर बैठे मिलेगा राशन
हरियाणा के जलेवी की चासनी पहुंची भोपाल,शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त मिलने पर कार्यकर्ता जलेबी खिला मना रहे जश्न
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024