Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

105 दिन में बनेगी राहुल गांधी की ‘कांग्रेस’ 61 ऑब्जर्वर बनाएंगे जिले के लिए पैनल

Jun 4, 2025 2 min read
105 दिन में बनेगी राहुल गांधी की ‘कांग्रेस’ 61 ऑब्जर्वर बनाएंगे जिले के लिए पैनल
ADVERTISEMENT
Font Size:

राहुल गांधी के भोपाल दौरे के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद अब तेज हो गई है। एआइसीसी की तरफ से नियुक्त 61 ऑब्जर्वर और मध्य प्रदेश संगठन के बीच एक बैठक आयोजित हुई जिसमें तय किया गया है कि 105 दिन के अंदर कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। इस प्लान का बड़ा हिस्सा है पैनल,जिसमें ओबीसी,एससी,एसटी,महिला सामान्य के साथ कुल छह नाम अनिवार्य रुप से शामिल किए जाएंगे। इस काम को दस जून से 30 जून के बीच और बाकी प्रक्रिया अगले 40 दिनों में पूरा किया जाएगा। एआइसीसी के 61 ऑब्जर्वर के साथ हर जिले में 3 आब्जर्वर पीसीसी की तरफ से रहेंगे। यह लोग जिलों में जाकर सभी विधायक या सांसद प्रत्याशी रहे नेता के साथ वहां के सीनियर नेताओँ से फीडबैक लेंगे। लेकिन सबसे जरुरी फीडबैक जनता से लिया जाएगा कि उनके लिए कौन व्यक्ति हमेशा मैदान में खड़े होकर लड़ता है। ऐसे नाम आने के बाद उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक की जाएगी। अपनी तरफ से वेरीफिकेशन करने के बाद छह नाम वाला मैनल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और एआईसीसी को सौंपा जाएगा। जिला अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला एआईसीसी करेगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में गुजरात का फॉर्मूल लागू किया गया है। गुजरात में राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि जो जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा वो विधानसभा और लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा। कांग्रेस दूसरे फेज में एक हजार ब्लॉक,23 हजार पंचायत,नगरीय निकाय के वार्डे और मोहल्ला कमेटी बनाने का काम होगा। यह फेज करीब 45 दिन तक चलेगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
105 दिन में बनेगी राहुल गांधी की ‘कांग्रेस’ 61 ऑब्जर्वर बनाएंगे जिले के लिए पैनल | मुखबिर MP